मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016

एकात्मतामन्त्र

यं वैदिका मन्त्रदृशः पुराणा
                      इन्दं     यमं    मातरिश्वानमाहु: ।
वेदान्तिनोSनिर्वचनीयमेकं
                      यं    ब्रह्मशब्देन   विनिर्दिशन्ति ।।१।।
शैवा यमीशं शिव इत्यवोचन्
                  यं   वैष्णवा  विष्णुरिति   स्तुवन्ति ।
बुद्धस्तथाSर्हन्निति बौद्धजैनाः
                 सत् श्री अकालेती च सिक्खसन्त: ।।२।।
शास्तेति केचित् प्रकृतिः कुमारः
                  स्वामीति मातेति पितेति  भक्त्या ।
यं प्रार्थयन्ते जगदीशितारं
                   स    एक    एव     प्रभुरद्वितीयः ।।३।।

                          ।। भावार्थ ।।

प्राचीन काल के मन्त्रद्रष्टा ऋषियों ने जिसे इंद्र , यम , मातरिश्वान (वैदिका देवता) कहकर पुकारा और जिस एक अनिर्वचनीय को वेदान्ती ब्रह्म शब्द से निर्देश करते हैं। शैव जिसकी शिव और वैष्णव जिसकी विष्णु कहकर स्तुति करते हैं। बौद्ध और जैन जिसे बुद्ध और अर्हन्त कहते हैं तथा सिक्ख सन्त जिसे सत् श्री अकाल कहकर पुकारते हैं। जिस जगत के स्वामी को कोई शास्ता तो कोई प्रकृति , कोई कुमारस्वामी कहते हैं तो कोई जिसको स्वामी , माता-पिता कहकर भक्तिपूर्वक प्रार्थना करते हैं , वह प्रभु एक ही है और अद्वितीय है अर्थात् उसका कोई जोड़ नहीं है।

लेबल:

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ